गया, अप्रैल 1 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष और निशांत तीन को गया जी में रहेंगे गया जी, प्रधान संवाददाताजदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और युवा नेता निशांत कुमार तीन अप्रैल को गया जी आएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में इन नेताओं के आगमन से उत्साह है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा के नेतृत्व में नेताओं के आगमन पर चर्चा की गई। पूर्व एमएलसी अनुज सिंह, महानगर अध्यक्ष राजू बर्नवाल, प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, कुंडल वर्मा आदि ने तैयारी को लेकर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा निशांत कुमार पार्टी में शामिल होने के बाद पहली बार गया जी आ रहे हैं। सभी कार्यकर्ता निशांत कुमार से मिलना चाहते हैं और उनकी बातों को सुनना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.