जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नाम पर इंजीनियर को धमकी, ठेकेदार को काम दिलाने को कहा
वरीय संवाददाता, अप्रैल 8 -- जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नाम पर इंजीनियर को फोन कर धमकाने का एक मामला सामने आया है। शातिर ने तीन बार फोन कर ठेकेदार को काम दिलाने को कहा था। इसकी जानकारी मिलने पर उमेश सिंह कुश्वाहा ने घटना की लिखित शिकायत मंगलवार को साइबर थाने में की। डीएसपी व साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित से और जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुश्वाहा के नाम पर बीते दिनों एक सरकारी विभाग के जूनियर इंजीनियर को फोन किया गया था। फोन करने वाले ने खुद को जदयू प्रदेश अध्यक्ष बताते हुए एक ठेकेदार को काम दिलाने को कहा था। इस संबंध में इंजीनियर को दो बार और फोन किया गया। बार-बार फोन आने के बाद इंजीनियर ने फोन करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.