जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के नामांकन में बागी की मौजूदगी पर बवाल
लखीसराय, अक्टूबर 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी नीरज कुमार के नामांकन के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने लखीसराय से लेकर पटना तक की सियासत में गर्माहट ला दी है। नामांकन के दौरान सामने आए एक वीडियो में सूर्यगढ़ा से जदयू के खिलाफ चुनाव लड़ चुके रविशंकर सिंह उर्फ अशोक सिंह, जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार को माला पहनाते और गर्मजोशी से गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस वाकये के बाद जदयू के भीतर अंदरूनी खींचतान सतह पर आ गई है। रविशंकर सिंह अशोक की मौजूदगी को लेकर सूर्यगढ़ा के जदयू विधायक रामानंद मंडल ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने कहा कि जो नेता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर नुकसान पहुंचा चुका हो उसे पार्टी प्रत्याश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.