छपरा, फरवरी 23 -- भेल्दी/ मढौरा/ परसा। विभिन्न प्रखंडों में हुए चुनाव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुने गये। अमनौर प्रखंड के बसौता पंचायत भवन में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी घनश्याम प्रसाद कुशवाहा एवं प्रखंड पर्यवेक्षक बीरेंद्र गिरि की देखरेख में निवर्तमान अध्यक्ष रामसिंगार सिंह कुशवाहा निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गये। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मंटू, जिला महासचिव सुनील सिंह कश्यप व अन्य थे। उधर बलिराम सिंह उर्फ गामा सिंह को लगातार तीसरी बार मढ़ौरा प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) का प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे जयप्रकाश महतो एवं चुनाव अधिकारी शोभनाथ सिंह ने औपचारिक घोषणा की। उधर परसा के स्वराज आश्रम में सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष के रूप में लाल प्रकाश का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी विजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.