मधेपुरा, फरवरी 24 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। एमएमएमभी डिग्री कालेज परिसर में सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया। निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन यादव सर्वसम्मति से लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष पद पर काबिज होने में सफल हो गए। बैठक शुरू होते ही निर्वाचन पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद बिहारीगंज के पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने चुनाव के बारे में विस्तृत जानकारी देकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने को कहा। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार उर्फ ललन यादव ने निर्वाचन पदाधिकारी प्रभाष यादव के समक्ष नामांकन दाखिल किया। उसके बाद बार-बार आग्रह के बावजूद कोई नामांकन दाखिल करने के लिए सामने नहीं आए। अंत में निर्वाची अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक ने निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। चुनाव संपन्न होते ही लोगों ने नवनिर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.