बक्सर, फरवरी 26 -- सिमरी सिमरी प्रखंड के सभागार में बीते 22 फरवरी को हुआ था अध्यक्ष का चुनाव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने चुनाव अधिकारी पर भेदभाव करने का लगाया आरोप सिमरी, एक प्रतिनिधि। जदयू जिला इकाई द्वारा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर इन दिनों प्रखंड स्तरीय संगठन का चुनाव कराया जा रहा है। सिमरी प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव भी बीते 22 फरवरी को प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हो चुका है। लेकिन, इसे लेकर जदयू में विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जदयू कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक और चुनाव पदाधिकारी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। बता दें कि चुनावी कार्यवाही पर्यवेक्षक राजकुमार निषाद व निर्वाचन अधिकारी जयराम कुंवर की देखरेख में पूरा कराया गया, जिसमें रमेश पासवान को सर्वसम्मति से सिमरी का जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.