मधेपुरा, फरवरी 23 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। जदयू प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बिहार के सभी प्रखंडों में अध्यक्ष पद के चयन की प्रकिया शुरू की गयी। कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल परिसर में रविवार को तीन घंटे तक जदयू प्रखंड अध्यक्ष चयन को लेकर बैठक में आम सहमति नहीं बन पायी। बैठक में जदयू के क्रियाशील सदस्य और जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। चुनाव पर्यवेक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता और प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी रतन यादव की देख रेख में बैठक की कार्रवाई शुरू की गयी। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवारों के बीच काफी खींचातानी हुई। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण बैठक स्थगित करते हुए जिला जदयू कार्यालय को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। प्रखंड न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.