पूर्णिया, फरवरी 28 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड में जनता दल (यू) के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता के अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने नए उत्साह के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष उदय शुक्ला ने की। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य सुनील मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वास पर खरा उतरना हम सभी की जिम्मेदारी है। संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की जरूरत है। गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज मेहता, मंटू कुशवाहा तथा बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया सुशील उर्फ बमबम महतो ने कहा कि पार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.