लखनऊ, मार्च 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन मनाया। रविवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ओर से नीतीश कुमार के फोटो के सामने केक काटा गया और उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक और मिठाई खिला कर एक दूसरे को बधाई दी गई। जदयू प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों एवं बिहार सरकार द्वारा कराए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने एवं यूपी में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने का संकल्प लें। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय भवन के प्रांगण में पार्टी के नेतागणों द्वारा वृक्षारोपण किय...