जमशेदपुर, जून 22 -- जमशेदपुर । जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर निर्धारित मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रण की शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ पेट्रोल पंपों पर ई-20 (20% एथेनॉल) मानक का उल्लंघन कर अधिक एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचा जा रहा है, जिससे वाहनों का माइलेज घट रहा है, इंजन खराब हो रहा है और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जदयू ने मांग की कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों से ईंधन के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच कराई जाए और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। यदि उल्लंघन पाया गया तो दोषी पंपों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

हिंद...