जदयू नेत्री के घर चोरी की जांच को एसआईटी गठित, डॉग स्क्वायड ने खंगाला घटनास्थल
नवादा, सितम्बर 23 -- जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कृष्णा कुमारी वर्मा के पटेलनगर आदर्श कॉलोनी स्थित घर में हुई चोरी के मामले की जांच के लिए एसपी ने एसआईटी गठित की है।
जांच टीम का गठन एसआईटी का नेतृत्व नगर सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा करेंगे। टीम में नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई सानू कुमार व डीआईयू को शामिल किया गया है।
डॉग स्क्वायड की जांच एसआईटी ने मामले की जांच तेज करते हुए मंगलवार को घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और डीआईयू की टीम को भेजा। करीब एक घंटे तक डॉग स्क्वायड जदयू नेत्री के घर के अंदर और आसपास के इलाके में चक्कर लगाकर संभावित सुराग तलाशता रहा। हालांकि, काफी देर तक जांच के बाद भी डॉग स्क्वायड को कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके बाद टीम ने नगर थानाध्यक्ष व कांड के अनुसंधानकर्ता समेत जांच अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.