जदयू नेता हत्याकांड में पूर्व RJD विधायक को बड़ी राहत, रणजीत यादव समेत तीन कोर्ट से बरी
हिन्दुस्तान संवाददाता, जुलाई 17 -- बिहार के गयाजी जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चर्चित जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता सुमिरक यादव हत्याकांड में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व विधायक रणजीत यादव को कोर्ट ने बरी कर दिया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 सह एमपी/एमएलए कोर्ट के जज अजीत कुमार सिंह की अदालत ने रणजीत, उनके भाई विवेक यादव और उनके साले दीपू यादव को सबूतों के अभाव में बरी करने का फैसला सुनाया। इस फैसले के साथ सालों से लंबित इस मामले में तीन आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। इसी मामले में पूर्व विधायक कुंती देवी को गया कोर्ट पहले ही दोषी ठहराते हुए सजा सुना चुका है। यह घटना 26 फरवरी 2013 की शाम करीब 6 बजे की है। मृतक सुमिरक यादव के भाई विजय यादव के बयान पर नीमचक बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि घटना के दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.