गया, जुलाई 17 -- गया जिले के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के चर्चित जदयू नेता सुमिरक यादव हत्याकांड में पूर्व विधायक रणजीत यादव समेत तीन लोगों को बरी कर दिया गया। शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3 सह एमपी/एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश अजीत कुमार सिंह की अदालत ने राजद के पूर्व विधायक रणजीत यादव, उनके भाई विवेक यादव तथा उनके साले दीपू यादव को साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। इस फैसले के साथ वर्षों से लंबित इस मामले में तीन आरोपितों को राहत मिली। उल्लेखनीय है कि इसी मामले में पूर्व विधायक कुंती देवी को गया न्यायालय द्वारा पहले ही दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई जा चुकी है। यह घटना 26 फरवरी 2013 की शाम करीब छह बजे की है। मृतक सुमिरक यादव के भाई विजय यादव के बयान पर नीमचक बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि घटना के दिन सुमिरक यादव अपनी प...