बिहारशरीफ, जून 15 -- सरमेरा, निज संवाददाता। जदयू नेता 65 वर्षीय श्याम सुंदर गुप्ता का निधन 12 जून को सरमेरा प्रखंड के पुरानी इसुआ गांव में हो गया। उनके सम्मान में प्रखंड के बड़ी घरियारी गांव में रविवार को शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रखंड 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष सह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि दिवंगत श्यामसुंदर गुप्ता समता पार्टी के समय से ही पार्टी से जुड़े थे। वे समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को भारी क्षति हुई है। शोक सभा में मलावां पंचायत की पूर्व मुखिया बबिता देवी, पंचायत समिति सदस्य शिव शंकर कुमार, टेनी पासवान, सदन ठाकुर, बीरबल प्रसाद, रंजीत पासवान, संजय सिंह, अशोक सिंह, लवकुश कुमार, राजेंद्र यादव व अन्य ने दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.