जदयू नेता के निधन पर विधायक ने जताई संवेदना
बिहारशरीफ, जून 20 -- फोटो : हिलसा03-हिलसा के इन्दौत में पीड़ित परिवार से संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के इंदौत गांव निवासी जदयू के वरिष्ठ नेता कपिल पासवान के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शनिवार को उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। उन्होंने उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मौके पर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, जिप संजय चंद्रवंशी, अजय कुमार, अजित कुमार सिंह, कुंदन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे। (हिलसा से मनीष कुमार)
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.