नोएडा, अप्रैल 15 -- नोएडा। सेक्टर-31 स्थित राज्यसभा के पूर्व सदस्य और जदयू नेता साबिर अली के घर में घुसकर बदमाशों ने चोरी की। बदमाश एयर कंडीशनर, फर्नीचर, बाथरूम के नल और अन्य सामान ले गए। जानकारी होने पर घटना की शिकायत पुलिस से की गई। घर के केयर टेकर अरशद खान ने सेक्टर-20 थाने में दी शिकायत में बताया कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य और जदयू नेता साबिर अली नोएडा में आते-जाते रहते हैं। कोठी के देखभाल की जिम्मेदारी उनकी ही है। इसी माह आठ अप्रैल को जब वह जदयू नेता के घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा टूटा था। अंदर जाने पर पता चला कि बदमाश एसी, फर्नीचर, बाथरूम के नल, रसोई का सामान और अन्य कीमती सामान ले गए। चोरों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.