मुजफ्फरपुर, मई 3 -- औराई। बसंत पंचायत के मिर्जापुर निवासी जदयू नेता मो. वसीम का मोबाइल हैक कर साइबर शातिरों ने 92 हजार रुपए की ठगी कर ली। मामले को लेकर मो. वसीम ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे उनका मोबाइल अचानक से ब्लैक आउट हो गया। कुछ देर बाद मोबाइल चालू हो गया, लेकिन मोबाइल काम नहीं कर रहा था। मोबाइल को फॉर्मेट करने बाद खाते की जांच की तो पता चला कि 92 हजार रुपए मीना देवी के नाम पर ट्रांसफर कर लिया गया, तब उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। यह भी पढ़ें- मोबाइल हैक कर चार बैंक खातों से एक लाख रुपये उड़ाए पुलिस ने बताया कि छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- फोन क्लोनिंग के जरिए खाते से उड़ाए 54,900 रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...