छपरा, अप्रैल 6 -- अमनौर। दिवंगत जदयू नेता व समाजसेवी अमरेन्द्र सिंह कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। राजद के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ने कहा कि अमरेन्द्र सिंह कश्यप एक मिलनसार एवं समाजसेवी व्यक्ति थे, जिनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जिला जदयू नेता सुनील सिंह कश्यप,कांग्रेस नेता जयंत सिंह, जनसुराज नेता कुलदीप महाशेठ,लोजपा नेता रंजीत सिंह, समाजसेवी अमरनाथ सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव सिंह ,सरप॔च प्रतिनिधि मनोज सिंह ,जदयू नेता रामसिंगार सिंह, सुरजीत सिंह ,पूर्व प्राचार्य अम्बीका राय, स॔जीव सिंह कश्यप व अन्य थे। धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज मकेर । नंदन कैतुका के रिपु कुमार शर्मा की पत्नी सुगंधा देवी ने अपने ही गांव के तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन लिखवाने लेने तथा बाद में प...