मुंगेर, मार्च 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन के अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा जा रहा है। जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य गोरेलाल मंडल, नगर अध्यक्ष धनंजय मंडल, वरिष्ठ नेता गोपाल शरण सिंह, कुंदन प्रसून, रेखा सिंह चौहान, नरेश प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार मुन्ना और मनोज कुमार रघु सहित कई नेताओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में राज्य आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और बुनियादी ढांचे को बुलंद करेगा। ------------------------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.