जदयू नेताओं ने मंत्री को दी बधाई
पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रदेश जनता दल यू अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव विजय पंडित ने धमदाहा विधायक लेशी सिंह को भवन निर्माण मंत्री चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इनके कार्यकाला में धमदाहा विधानसभा का काफी विकास हुआ है। मंत्री लेशी सिंह अपने क्षेत्र ही नहीं वरण जिले भर में होने वाले विकास कार्य में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। हमेशा जनता की सेवा में लगी रहती हैं। संगठन के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से रणजीत चौहान, देवन्दर शर्मा, हरेराम, प्रमोद पंडित, अनिल पंडित, मंटू साह, अरुण वर्मा आदि ने मंत्री लेशी सिंह को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.