जदयू नेताओं की नाराजगी तेजस्वी से क्यों : चितरंजन
पटना, अप्रैल 12 -- राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ दिये जा रहे बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि आखिर जदयू नेताओं को तेजस्वी यादव से इतनी नाराजगी और आक्रोश क्यों हैं। उन्होंने कहा कि जदयू नेताओं को अपने दल के उन नेताओं के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश होना चाहिए, जो भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। तेजस्वी ने तो विधानसभा चुनाव के समय ही कह दिया था कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देगी। यह तो उसी दिन स्पष्ट हो गया था जब बिहार में बहुत अच्छे ढंग से काम कर रही महागठबंधन सरकार से नीतीश कुमार अलग हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.