सीवान, मार्च 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जदयू के सांगठनिक चुनाव के क्रम में जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी रही। जिला परिषद के सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को हुआ। हालांकि अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाने के कारण नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। यहां भी एक से अधिक नामांकन होने की स्थिति में एक बार फिर आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया, जो कि पूरी तरह विफल साबित हुआ। लिहाजा इस स्थिति में सीवान जिला में जदयू जिलाध्यक्ष पद के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री को निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया गया। बहरहाल, जिला परिषद के सभागार में जदयू जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 11 बजे से शुरू हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी उमेश ठाकुर की अध्यक्षता व जिला पर्यवेक्षक प्रो. अरुण कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.