मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला जदयू की बैठक रविवार को जूरन छपरा के जिला परिषद मार्केट स्थित पार्टी के प्रधान कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने की। इसमें सभी प्रखंड अध्यक्षों से पंचायत अध्यक्षों की सूची एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने को कहा गया।जिलाध्यक्ष ने बैठक के दौरान पार्टी की सांगठनिक मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय किए। इनमें सभी प्रखंडों और नगर परिषदों में पार्टी की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र पूरा कराना है। साथ ही इनमें मनोनीत या निर्वाचित सभी सदस्यों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के अलावा पार्टी की पहुंच घर घर तक ले जाने संबंधी नीतियों पर निर्णय लिया गया। इस दौरान सभी 16 प्रखंडों के अलावा तीन नगर परिषदों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी गई।बैठक में प्रखंड अध्यक्षों के अलावा कुंदन शा...