किशनगंज, अप्रैल 20 -- किशनगंज। संवाददाता पटना में रविवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में किशनगंज जिले के जदयू नेता शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र एवं जदयू नेता निशांत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें जिले की समस्याओं पर मंथन किया गया। बैठक में शामिल किशनगंज जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष किशनगंज जिले से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को विस्तार से रखा। उन्होंने क्षेत्र के विकास और आगामी कार्यक्रमों से संबंधित मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया। बैठक में किशनगंज जिले की जनसमस्याओं के समाधान के साथ-साथ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.