बक्सर, मार्च 17 -- सम्मान शहीदों को नमन कर शुरू हुआ कार्यक्रम, बूथ स्तर तक विस्तार की तैयारी विधायक राहुल कुमार सिंह ने जताया भरोसा, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह फोटो संख्या- 12, कैप्सन- मंगलवार को जदयू के डुमरांव कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेते विधायक राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा व अन्य। बक्सर/डुमरांव, निज संवाददाता। जनता दल (यू) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के मंगलवार को बक्सर और डुमरांव आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। डुमरांव में कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क पहुंचकर अमर शहीदों को नमन करने के साथ हुई। जिलाध्यक्ष ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया और कहा कि डुमरांव की धरती केवल ऐतिहासिक ही ...