पूर्णिया, मार्च 2 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला जनता दल (यू) पूर्णिया ग्रामीण एवं पूर्णिया नगर का सांगठनिक चुनाव लायंस सेवा सदन में शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों व प्रेक्षकों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। ग्रामीण इकाई के चुनाव पदाधिकारी मनोज पासवान, जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक पवन मिश्रा, नगर इकाई के निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर तथा जिला निर्वाचन प्रेक्षक पूर्व मंत्री मंजर आलम की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत में जदयू की वरिष्ठ नेत्री एवं बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने दोनों अध्यक्ष पदों के लिए नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई। अन्य साथियों से भी नामांकन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.