पूर्णिया, अप्रैल 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी ने जो जदयू को खत्म करने की पहले भी भरपूर कोशिश की और आगे भी बीजेपी खत्म करने की पूरी कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार चाहता था कि निशांत डिप्टी सीएम बने। मगर निशांति ने इसे ठुकरा दिया। क्योंकि वह पिता की कुर्बानी के बदले यह पद प्राप्त नहीं करना चाहते थे। निशांत ने परिपक्वता का परिचय देते हुए अपने कद को बढ़ा लिया है। वह आने वाले समय में जरूर बिहार के मंत्री और उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सेक्युलर है। यह भी पढ़ें- सम्राट चौधरी को कमान सौंपने के मायने वह सोचती है कि जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ बिना किसी भेदभाव के कार्य किया। यह आगे भी बरकरार रहे। पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में नए मुख्यमंत्र...