पटना, मार्च 24 -- जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना केवल एक संगठनात्मक प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के अटूट विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है। यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण की स्वाभाविक स्वीकृति है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में जदयू संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा देश और समाज के प्रति अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक अवसर पर गौरवान्व...