पटना, मार्च 5 -- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा है कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से हटना, बिहार के करोड़ों मतदाताओं की भावनाओं की हत्या है। यह जनमत की हत्या है। भाजपा ने आज नीतीश जी को निपटाया है, जल्द ही ये जदयू को भी निपटा देगी। जदयू को तोड़ने का प्लान भी इनका तैयार है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर तंज कसते हुए पूछा है कि "25 से 30, फिर से नीतीश", क्या हुआ इस नारे का? क्या 2030 आ गया? उन्होंने कहा है कि आज बिहार में एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जबरदस्ती, षड्यंत्र के तहत सत्ता से बेदखल किया जा रहा है। यह षड्यंत्र भाजपा और जदयू के कुछ नेताओं ने मिलकर रचा है। मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के साथ भी इन लोगों ने खिलवाड़ किया है। भाजपा और आरएसएस को पता था कि इनके नाम पर बिहार में वोट नहीं मिलेगा। इसलिए नीतीश जी के नाम पर चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.