सीवान, मार्च 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला जदयू के नए अध्यक्ष बनाए गए विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह का पटना से जिला मुख्यालय पहुंचने पर आईबी में मंगलवार को भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने पार्टी नेतृत्य के प्रति आभार व विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए हरसंभव कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जदयू को बूथ स्तर से लेकर संगठन तक मजबूत करना मेरा पहला लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में नई ऊर्जा व नए जोश के साथ जिला जदयू दिखेगी, जहां कार्यकर्ता से लेकर वरीय पार्टी नेता तक के विचारों को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ाया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज सभी ने जो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.