पटना, मार्च 9 -- जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। विधायक रूहेल रंजन के आवास पर जदयू के 14 विधायक जुटे। उन्होंने खुद को टीम निशांत बताया और कहा कि वे निशांत के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। युवा विधायकों ने दावा किया कि वर्ष 2030 का चुनाव निशांत के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इस बार हमने 2025 से 30 फिर से नीतीश के नारे के साथ चुनाव लड़ा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में अभूतपूर्व जीत हासिल की। बिहार की जनता ने उनके चेहरे पर ही वोट दिया और एनडीए को भारी बहुमत मिला।रूहेल रंजन ने कहा कि निशांत कुमार को सीएम बनाया जाएगा। शुभानंद मुकेश ने निशांत को नीतीश कुमार का वर्जन टू बताया। समृद्ध वर्मा ने कहा कि निशांत ही नीतीश कुमार को आगे ले जा सकते हैं। चेतन आनंद ने कहा कि निशांत बिहार की मांग ...