जदयू के स्थापना काल से पार्टी से जुड़े हैं श्रवण कुमार
बिहारशरीफ, मई 8 -- श्रवण व निशांत के मंत्री बनाये जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नयी सरकार में जिले के कद्दावर नेता श्रवण कुमार व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को कैबिनेट में जगह दी गयी है। दोनों के मंत्री बनने से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: निशांत कुमार के मंत्री बनने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साहमंत्री बनने पर बधाई दोनों मंत्रियों को बधाई देने वालों की होड़ लगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रवण कुमार, स्थापना काल से ही पार्टी से जुड़े हैं। उनके मंत्री बनने से पार्टी को मजबूती मिली है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ जिले के सबसे अनुभवी नेता तो दूसरी तरफ युवा चेहरे को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। श्रवण कुमार लगातार आठवीं बार मंत्री बने हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.