मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसकी अधिसूचना जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश प्रसाद सिंह कुशवाहा ने बुधवार को जारी की। इसके साथ ही कुशवाहा को बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं, कुशवाहा ने इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का आभार जताया। कहा कि पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर खरा उतरने का वह हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रदेश महासचिव बनने पर सौरभ कुमार साहेब, रामएकबाल सिंह, विनोद सिंह, विजय कुशवाहा, डॉली मित्तल, रंजन कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, नीरज चौधरी, सुधांशु कुशवाहा, साधु शरण कुशवाहा, रंजन...