जदयू के पूर्व विधायक का व्हाट्सएप हैक कर मांगे गए रुपए
औरंगाबाद, मई 19 -- नवीनगर के जदयू के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट मंगलवार को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया। कई घंटे तक लोगों को व्हाट्सएप और मैसेंजर पर संदेश भेज कर पैसों की मांग की जाती रही। कुछ लोगों को जब इसका आभास हुआ कि यह साइबर अपराधियों की करतूत है तो उन्होंने इसकी सूचना पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह को फोन कर दी। उनके द्वारा तत्काल इसकी सूचना साइबर थाना को दी गई। व्हाट्सएप में भी इसकी रिपोर्ट की गई जिसके बाद नंबर ब्लॉक हो गया।
साइबर अपराधियों की कार्रवाई पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर विभिन्न तरह के संदेश आ रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक एप्लीकेशन पर क्लिक किया जो एपीके फाइल के रूप में था। इसके बाद उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। उन्होंने शुरुआत में इस पर ध्यान नहीं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.