जदयू के पूर्व प्रवक्ता के निधन पर जताया शोक
खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जदयू के पूर्व प्रवक्ता अरविन्द मोहन के निधन पर पार्टी के प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त है। श्री महतो पूर्व प्रवक्ता के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि अरविन्द मोहन ने जदयू के संगठन के मजबूती को लेकर लगातार बेहतर प्रयास किया जो काफी सराहनीय है। कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रवक्ता समेत विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के मजबूती को लेकर जो प्रयास किया। वह पार्टी के लिए अविस्मरणीय है। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी को पूरी तरह से क्षति पहुंची है। उनक ी भरपाई कर पाना संभव नहंी है। उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.