चतरा, मार्च 2 -- चतरा। जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्रदेव प्रसाद ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को नगर परिषद का चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में जितने भी सदस्यों को नगर के मतदाताओं ने बीना भेद भाव एवं निस्वार्थ भाव से अपना मत दिया जो काफी साहनीय है। सभी निर्वाचित सदस्यों को भी बधाई है, एवं नगर परिषद के अंतर्गत सभी समस्याओं का निराकरण ईमानदारी पूर्वक करेगें। बधाई देने वालों में राम कृपाल ठाकुर, संजय ठाकुर, राजेश कुमार, रंजीत कुमार राज, अजीत कुमार, प्रदीप ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, दीपक ठाकुर, बद्री प्रसाद केसरी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.