मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर निवासी जदयू के पूर्व राजनीतिक सलाहकार सह पिपरा विधानसभा प्रभारी संतोष भास्कर ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। पटना स्थित सीएम आवास पर हुई मुलाकात के दौरान संतोष ने सीएम को बाबा गरीबनाथ की तस्वीर भेंट की। उन्होंने बताया कि वे सीएम के बुलावे पर वहां गए थे। इस दौरान सीएम ने जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। उन्होंने जिलावासियों की समस्याओं को भी साझा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.