सीवान, फरवरी 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड में जदयू के नगर अध्यक्ष का चुनाव सोमवार को हुआ। निर्वाची पदाधिकारी बबलू चौहान व पर्यवेक्षक पियूष कुमार की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस क्रम में नगर अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन प्राप्त होने के बाद डॉ. अमित कुमार को इस पद के लिए सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसकी घोषता होते हुए समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। नवर्निवाचित नगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर डॉ. सीबी मिश्रा, मोनू सिंह, रौशन कुमार श्रीवास्तव, डॉ धन्नू कुमार, श्रीराम शाह, डॉ. कृष्णा कुमार...