सीवान, अप्रैल 25 -- सीवान। जदयू के जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह कुशवाहा का प्रथम आगमन जिले में होगा। हम सभी कार्यकर्ताओं में कभी उत्साह है। जोरदार स्वागत किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीवान के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है कि पहली बार कोई जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय पदाधिकारी बना है। श्री कुशवाहा के नेतृत्व में जदयू को सीवान में और मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.