जहानाबाद, मार्च 12 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता जनता दल यू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक वर्मा ने पत्र जारी कर समता पार्टी काल के वरीय नेता प्रो. सुशील कुमार सिन्हा को जदयू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है l प्रो. सिन्हा को जदयू जिलाध्यक्ष बनने की खबर आते ही जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रो. सिन्हा की छवि साफ सुथरी एवं कर्मठ और इमानदार की रही है। पार्टी के स्थापना काल के नेता हैं। इधर, जिलाध्यक्ष प्रो. सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचना है। संगठन को मजबूती प्रदान करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव राजू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जयप्रकाश नारायण चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष मोहम्मद असलम, वरीय नेता इवरार अहमद, ल...