जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड की मंगलवार को टाटानगर स्टेशन पर प्रस्तावित धरना को लेकर चक्रधरपुर मंडल रेलवे सतर्क हो गया। आरपीएफ व वाणिज्य विभाग विधायक सरयू राय के कार्यालय पर नजर रखे हुए है ताकि, धरना को लेकर जदयू की तैयारी को लेकर पल-पल की जानकारी से चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय को अवगत करा सके। इससे आरपीएफ सादे लिबास में विधायक के बिष्टूपुर कार्यालय का चक्कर लगाने के साथ जदयू नेताओं से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। सूचना के अनुसार, दिनभर के धरना में पांच हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.