जमशेदपुर, अप्रैल 7 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ जनता दल यूनाइटेड की धरना के दौरान भी बिहार, मुंबई और ओडिशा मार्ग की आठ ट्रेनें 1 से 3 घंटे लेट से मंगलवार को टाटानगर स्टेशन पहुंची। आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 2 घंटे 35 मीनट लेट, कटिहार टाटानगर एक्सप्रेस 3 घंटे 23 मीनट लेट, कुर्ला शालीमार 2 घंटे 2 मीनट लेट, मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे 18 मीनट लेट, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 1 घंटे 25 मीनट लेट, हावड़ा कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस 1 घंटे लेट, हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटे लेट, बड़बिल टाटानगर मेमू ट्रेन 3 घंटे लेट है। इससे जहां सैकड़ों यात्रियों को आवागमन हुई। वहीं, धरना से रेलवे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने की पुष्टि हुई है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...