पटना, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधानपार्षद संजय गांधी, ललन सर्राफ, खालिद अनवर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशाद अली आजाद, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, नागरिक प...