पटना, फरवरी 28 -- जदयू के जिला अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव रविवार को पूरे प्रदेश में आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी पार्टी के कार्यालय सचिव संजय सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला चुनाव पदाधिकारी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्ष सभी जिलों में पार्टी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चुनाव प्रक्रिया को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। कुछ अपरिहार्य कारणों से मधेपुरा, सहरसा एवं नालन्दा में चुनाव प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदेश चुनाव पदाधिकारी की ओर से जल्द दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...