पटना, फरवरी 3 -- बिहार के विधायक चुनाव लड़ने के दौरान खर्च में कंजूसी कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच ने 243 में से 240 नवनिर्वाचित विधायकों के चुनाव खर्च का विश्लेषण किया, जिसमें यह पाया गया है कि बड़ी संख्या में विधायकों ने तय खर्च सीमा से काफी कम खर्च दिखाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एक विधायक ने तो महज 80 हजार रुपये में चुनाव लड़ लिया। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 100 विधायकों यानी करीब 42 प्रतिशत माननयों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव खर्च सीमा का 61 प्रतिशत से भी कम खर्च घोषित किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में विधायकों के लिये अधिकतम चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपये निर्धारित थी। इसके मुकाबले सभी विधायकों का औसत घोषित खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.