आरा, अप्रैल 28 -- आरा। जदयू महानगर कार्यालय आरा में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार भी पहुंचे। कार्यक्रम में जदयू विधायक दल के नेता का फूल-माला एवं अंग वस्त्र से भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। भोजपुर जिला प्रभारी राजकिशोर दांगी, महानगर आरा क्षेत्र के सभी सेक्टर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, निर्वाचित वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से स्थानीय प्राधिकार त्रिस्तरीय पंचायत विधान पार्षद, आरा- बक्सर चुनाव में एनडीए से जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद साह की जीत सुनिश्चित कराने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी जदयू कार्यकर्ता एवं उपस्थित वार्ड पार्षद ने जीत सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र कुमार निषाद, राजेश कुमार बि...