जदयू की बैठक में लिए गए कई निर्णय
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- औराई। आलमपुर सिमरी पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को जदयू की बैठक हुई। इसमें कई निर्णय लिए गए। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष संजीत कुमार कुशवाहा ने संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने नीतीश कुमार की विचारधारा एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। लखनदेई नदी के टूटे तटबंधों की मरम्मत व प्रखंड मुख्यालय के आसपास डिग्री कॉलेज स्थापित करने पर चर्चा की गई। इसको लेकर मंत्री रामा निषाद व सीओ से भी बात की गई। बैठक में जदयू के वरिष्ठ नेता गजनफर हुसैन, संजीव ठाकुर, बाबर अली राईन, राकेश कुमार सिंह, बसंत शाही, अजय मंडल, अरुण पासवान, विपिन ठाकुर, अरुण सिंह, रघुवीर सहनी, अभिषेक सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जदयू की बैठक में 17 प्रखंड व नगर अध्यक्षों को मिला मनोनयन पत्र, विस्तार पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.