जदयू की नई टीम में 46 प्रतिशत पिछड़ा-अतिपिछड़ा, सर्वण कितने; तीन नए चेहरे भी शामिल
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 23 -- जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। सूची में 24 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के अलावा एक कार्यकारी अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, आठ सचिव और एक प्रवक्ता सह सचिव बनाये गये हैं। पूर्व की सूची में 23 नाम थे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में सामाजिक समीकरण का पूरा ख्याल रखा है। इन 24 में 11 पिछड़ा-अतिपिछड़ा, चार दलित, चार अल्पसंख्यक और पांच सवर्ण समाज से हैं। साथ ही दो महिलाओं को भी इस सूची में जगह मिली है। इस तरह उन्होंने 46 प्रतिशत पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के नेताओं को शामिल किया है। सूची से स्पष्ट है कि नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्ग को खास तरजीह दी है। वहीं, सभी समाज का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.