जदयू की नई टीम: संजय सिंह, महाबली और विनोद उपाध्यक्ष; नीरज बने मुख्य प्रवक्ता; कई चेहरे भी बदले
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 9 -- जदयू की 124 सदस्यीय नई प्रदेश कमेटी घोषित कर दी गई है। नई टीम में 12 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव तथा 74 सचिव हैं। पिछली बार 105 महासचिव व 20 उपाध्यक्ष थे। इस बार इनकी संख्या 38 और 12 है। पिछली बार के कई पदाधिकारियों को नई कमेटी में जगह नहीं मिली, तो कुछ की पदावनति भी हुई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा घोषित कमेटी में मंजर आलम, कलाधर मंडल, प्रो. प्रमिला कुमारी प्रजापत, ज्ञानचंद पटेल, मालती सिंह, किरण रंजन, परशुराम तत्वा, रमेश ऋषिदेव, महाबली सिंह, विनोद यादव, संजय सिंह व सुमित कुमार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। ललन कुमार सर्राफ के पास कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी रहेगी। जदयू ने 38 नेताओं को महासचिव बनाया है। इनमें चार नेताओं को मुख्यालय प्रभारी की विशेष जिम्मेदारी दी गयी है। मुख्यालय प्रभारी महासचिव में अंजुम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.