हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 7 -- भाजपा के बाद बिहार की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के खाते में बिहार विधान परिषद के सभापति का पद जाएगा। जल्द ही इस दल के कोई वरीय नेता इस शीर्ष पद पर अपना योगदान देते नजर आएंगे। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर एनडीए में और खासकर भाजपा तथा जदयू के बीच सहमति बन गई है। फिलहाल भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति हैं। दरअसल मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नई सरकार के गठन के साथ ही जदयू खेमे में विधान परिषद सभापति का पद जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। अभी मुख्यमंत्री के अलावा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति भाजपा कोटे से ही हैं। ऐसे में जदयू की स्वाभाविक दावेदारी के तहत परिषद सभापति का पद उसके पास आ रहा है। पूर्व में जदयू ...